व्यवसाय

व्यवसाय का मतलब

जीविकोपार्जन के लिये मनुष्य को कर्म करना जरूरी होता है। बिना कर्म किये कोई भी प्राणी इस जगत में नहीं रह सकता है,तो मनुष्य की बिसात ही क्या है। कर्म करने वाला सौ साल में मरता है,तो अकर्मी दस साल में चलता बनता है,इसलिये मनुष्य को कर्म करना जरूरी है। मनुष्य अपने पिछले जीवन के कर्मों के अनुसार उन कर्म फ़ल का भुगतान लेने के लिये इस जन्म में आता है,और जो कर्म इस जीवन में किये जाते है उनको आगे के जीवन में प्राप्त करना होता है। कर्म की श्रेणियां भूतकाल के कर्मों के अनुसार ही बनती है,जैसे पिछले समय में अगर किसी से फ़ालतू में दासता का कर्म करवा कर जातक आया है तो उसे इस जीवन में जिससे दासता करवायी थी उसके प्रति दासता तो करनी ही पडेगी। उस दासता का रूप कुछ भी हो सकता है। अक्सर जब एक धनी व्यक्ति का पुत्र अपने कर्मों के अनुसार धन कमाने के बजाय धन को बेकार के कामों के अन्दर खर्च करने लगता है तो उसका मतलब यही होता है कि धनी व्यक्ति के परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी दासता वाले काम करने है। लोग कहने लगते है कि बेचारा कितने धनी परिवार में पैदा हुआ था और भाग्य की बिडम्बना के कारण दासता के काम करने पड रहे है। यह भाग्य का लेख है कि काम तो करना ही पडेगा। कार्य के तीन रूप हैं,नौकरी करना व्यवसाय करवाना,और व्यवसाय के साथ नौकरी करना। व्यवसाय करने के साथ नौकरी करना भी एक साथ नही होता है। कहावत है कि उत्तम खेती मध्यम बान,निषिद्ध चाकरी भीख निदान।

Unless otherwise stated, the content of this page is licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 License