भारत के चुनाव
आने वाली अठारह मई तक भारत के चुनाव हो जाने है,वर्तमान मे लालकृष्ण अडवानी अपना पूरा जोर प्रधानमंत्री के पद के लिये लगा रहे है,उनकी कुन्डली के अनुसार राजयोग में चौथा केतु उन्हे मोक्ष देने के स्थान में है,और राहु राज्य के कारक भाव में है,शनि बक्री होकर पंचम में विराजमान है,उनकी अन्दरूनी ताकत काफ़ी काम कर रही है लेकिन उनके ही हमदर्द उनकी रास्ता काटने के चक्कर में अपनी पूरी पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछले समय से जनता और जनता के धन भाव में शनि ने अपनी पूरी ठंडक दी है,शनि स्त्री जातक से सम्बन्ध रखता है,बुध का दोस्त है और गुरु के साथ धर्मी है। राहु ने अपना पूरा असर राज्य पर दिया है,और आने वाले समय में वह धर्म स्थानों को और धर्म को मानने वाले राजनीतिक दलों पर पूरी तरह से हावी हो जायेगा। यही राहु और गुरु अपने कारणों से भारत के दक्षिण में किसी बडे राजनेता की आकस्मिक मौत का कारण भी बनता है,और इसका लाभ लेने के लिये कांग्रेस को बहुत बल लगाना पडेगा। गुरु अभी राहु के पीछे भाग रहा है और राहु अपना उल्टा असर गुरु पर दिये जा रहा है,यह प्रभाव आगे आने वाले तेरह अक्तूबर तक रहेगा। गुरु हवा का कारक है और राहु आसमान का राजा है,गुरु हवा का कारक है और राहु डीजल पेट्रोल का कारक माना जाता है,गुरु हवा है और राहु वाहन का कारक भी माना जाता है,जैसे ही मंगल का आगमन मिथुन राशि में होगा वह हवा में चलने वाले वाहनों को अपने द्वारा बरबाद करने की कोशिश करेगा,लेकिन गुरु के बक्री होने के कारण अधिकतर मामलों में जन हानि की आसंका कम ही होगी। आने वाले अक्तूबर के महिने में भी कोई जनता का बडा नुकसान नेता के या किसी बहुत बडे सेना या पुलिस के अथवा हवाई जहाज के पानी में गिरने के कारण हो सकता है। किसी बडे होटल में किसी भी तरह का उग्रवाद नीच के मंगल के कारण भारत के उत्तर पूर्व में हो सकता है। लेकिन तेरह अक्टूबर के बाद गुरु के बदलाव और राहु और गुरु के अन्दर मतभेद होने से जनता का उग्र रूप भी सामने आ सकता है। चलने वाली कांग्रेस के अन्दर कोई बहुत बडा बदलाव भी होने वाला है,मंगल के कांग्रेस अध्यक्ष के शनि पर गोचर भी उनके साथ कोई अपघात करने का योग बन सकता है,या उनके द्वारा किसी न किसी कारण से अस्पताल के कारण बन सकते हैं। नौ सितम्बर से शनि का बैंक कर्जा दुश्मनी बीमारी रोजाना के काम नौकरी अस्पताली कार्य ब्याज आदि के घर में प्रवेश हो रहा है,जो लोग बैंक वाले काम करते है या जिन लोगों के नौकरी सम्बन्धी काम है उनके अन्दर काफ़ी बदलाव मिल सकता है,अस्पताली नौकरियों में तबादलों का योग बन सकता है। वाहनों के मामलों में कोई बडा आविष्कार होने जा रहा है। दो नवम्बर को केतु का कमन्यूकेशन के घर में प्रवेश हो रहा है,साथ ही भारत की कुन्डली के अनुसार इसका स्थान उ.उ.पू. की तरफ़ है,यह नेपाल और आसाम की तरफ़ इशारा करता है,इन स्थानों मे मिलट्री या धर्म से सम्बन्ध रखने वाले लोगों का खात्मा भी दिखाई दे रहा है। अक्समात भूकम्प का प्रकोप भी सामने है इस केतु का गोचर मिथुन राशि में भारत के लिये हमेशा ही खतरनाक रहा है।








